अभय कुमार सिंह: पटना का लड़का जो रूस में पुतिन का सहयोगी बन गया
पटना की गलियों में बड़े हुए अभय कुमार सिंह ने शायद कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह रूस के कुर्स्क क्षेत्रीय विधानसभा में बैठेंगे. कोरस्क में उन्होंने फार्मास्यूटिकल से लेकर रियल एस्टेट तक कारोबार खड़ा किया और बाद में यूनाइटेड रूस पार्टी से राजनीति में आए.





