दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनके सामने ही एजेंट को डांटकर बूथ से बाहर कर दिया गया. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के लिए उन्होंने खूब तैयारी की थी और कॉलेजों में जाकर छात्रों व शिक्षकों से संपर्क किया था.







