Bhumi Pednekar: कभी बढ़ाया वजन, तो कभी सीखा बंदूक चलाना… ‘दम लगा के हईशा’ से ‘सोनचिरैया’ तक हर किरदार में डाली जान
महाराष्ट्र के गृहमंत्री रह चुके नेता की बेटी भूमि पेडनेकर ने अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने 'दम लगा के हईशा' में 12 किलो वजन बढ़ाया, 'सोनचिरैया' में बंदूक चलाना सीखा. अब यह अदाकारा पर्यावरण के लिए भी सक्रिय है.





