Bharat Express DD Free Dish

Afghanistan cricketer

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। खासकर सनी देओल की दमदार वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। देशभक्ति और वॉर ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ की दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका क्रेज पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत तक भी पहुंच चुका है।