IndiGo ने करा दी बड़ी आफत, घरेलू फ्लाइट का किराया हुआ 92,000 के पार
इंडिगो संकट के चलते 6 दिसंबर 2025 को घरेलू विमान किराए में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। देश के व्यस्ततम रूट्स पर टिकट के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। दिल्ली–मुंबई जैसे लोकप्रिय मार्ग पर किराया 48 हजार रुपये तक पहुँच चुका है, जबकि अंडमान के लिए टिकट की कीमत 92 हजार रुपये तक दर्ज की गई है।





