अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दिनदहाड़े दो छात्रों के बीच हुई फायरिंग, एक 11वीं के छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों छात्र आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे. मामला इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने फायरिंग कर दी. गोली सीधे मोहम्मद कैफ को लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद वहां मौजूद साथी छात्रों ने तुरंत पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को मामले की सूचना दी.





