फ़िरोज़पुर दोहरा हत्याकांड: आशीष चोपड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद
पंजाब पुलिस को फ़िरोज़पुर दोहरे हत्याकांड में बड़ी कामयाबी मिली है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आशीष चोपड़ा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन पिस्तौल बरामद की हैं.





