करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच गाजीपुर के आशुतोष राय को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है. करीब एक दशक बाद संगठन में उनकी वापसी को पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने और पुराने नेताओं को फिर से सक्रिय करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.







