Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ASI survey Bhojshala

Bhojshala मामले में हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष के हक में फैसला सुनाते हुए इसे मूल रूप से वाग्देवी सरस्वती मंदिर माना है. ASI रिपोर्ट को आधार बनाकर दिए गए इस फैसले ने अब Gyanvapi Mosque और Shri Krishna Janmabhoomi विवादों को भी नई कानूनी ऊर्जा दे दी है...

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार के चर्चित भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूरे परिसर को मूल रूप से मां सरस्वती का मंदिर घोषित किया है. अदालत ने ASI की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में मिले सनातन प्रतीकों को आधार मानते हुए हिंदू पक्ष के हक में फैसला दिया.

मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला एक बार फिर विवाद के केंद्र में है. हिंदू पक्ष इसे सरस्वती मंदिर बताकर पूरे दिन पूजा की मांग कर रहा है. वहीं मुस्लिम पक्ष दोपहर में नमाज़ की अनुमति चाहता है. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को संतुलन बनाकर समाधान निकालने को कहा है. विवाद को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं .