विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन और भारतीय महापुरुषों का अपमान करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो टूक
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच भारत की ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ जनपद है. कहते हैं महर्षि बालार्क का एक विश्व प्रसिद्ध आश्रम इसी बहराइच में था. बहराइच की पहचान और नाम उन्हीं बालार्क ऋषि के नाम पर था.





