सुप्रीम कोर्ट ने बकरीद पर महाराष्ट्र के विशालगढ़ किले में दरगाह पर कुर्बानी के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने विशालगढ़ किले में कुर्बानी की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में पहले ही शर्तें लागू हैं और जल्दबाज़ी की कोई वजह नहीं है.





