Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bangladesh update

हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में दिसंबर का ये पूरा महीना हिंदुओं के लिए डर और सन्नाटे का रहा. सिर्फ 10 दिन में कई हिंदुओं की बेरहमी से हत्या ने क्षेत्रीय सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. घरों में बंद किए गए परिवार, आग से तबाह मकान और सुरक्षाबलों के बीच भी हत्या की घटनाएं ये सवाल खड़ा कर रही हैं कि क्या पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है और भारत सरकार इसे रोकने के लिए क्या कदम उठा सकती है.'

भारत के विदेश मंत्री एस-जयशंकर खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बांग्लादेश पहुंचे हैं. वैसे तो एस जयशंकर का ये विजिट सांत्वना के लिए औपचारिक है, लेकिन चुनाव के बीच खालिदा जिया के लिए इस समय में एस जयशंकर का ढाका जाना कई मायनों में अहम माना जा रहा है. जयशंकर ऐसे समय में ढाका जा रहे हैं, जब बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्तों की कड़वाहट चरम पर है. पिछले एक महीने में दोनों देशों ने एक दूसरे के राजदूत को 2-2 बार तलब किया गया है.