Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

benjamin netanyahu

इजरायल-हमास के बीच पिछले तीन हफ्ते से भीषण युद्ध जारी है. इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इजरायल को चेतावनी देते हुए गाजा पर हमले में संयम बरतने की अपील की है.

इजरायल की सेना कई दिनों से गाजा पट्टी को चारों तरफ से घेरे हुए है. सेना को इजरायली सरकार के आदेश का इंतजार है. ताकि वह जमीनी हमला शुरू कर सके. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना को किसी भी वक्त गाजा पट्टी में हमले का आदेश मिल सकता है. यही वजह है कि सेना ने जमीनी हमले की तैयारी शुरू कर दी है.

बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म 1949 में तेल अवीवके जाफ़ा में हुआ था। नेतन्याहू की मां तज़िला सेगल एक इजरायली मूल की यहूदी थीं और पिता बेंज़ियन नेतन्याहू पोलैंड के यहूदी थे। इजरायल के वरिष्ठ नेता बेंजामिन नेतन्याहू को ‘Bibi’ नाम से भी जाना जाता है।

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच आम नागरिकों की जिंदगी भी तबाह हो रही है. इसको लेकर अब इजरायली पीएम ने एक बड़ा ऐलान किया है.

गाजा पट्टी में स्थित अल अहली अरब अस्पताल अब तक का सबसे भीषण प्रहार हुआ है. इस हमले में 500 लोग मारे गए हैं. गाजा ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है तो इजरायल ने साफ साफ कहा है कि ये फिलीस्तीन इस्लामिक जिहाद का रॉकेट था जो मिसफायर होकर अस्पताल पर गिरा.

इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. इस जंग में अब तक 4500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इसके अलावा कई हजार लोग घायल हैं और लाखों की संख्या में विस्थापित हो चुके हैं.

नेतन्याहू ने सत्ता में वापसी करने के लिए शास, यूटीजे, धार्मिक जियोनिज्म, ओत्जमा येहुदित और नोआम जैसी धुर दक्षिण पंथी पार्टियों का समर्थन लिया है। इनमें कई पार्टियां तो पूरे फिलिस्तीन पर कब्जे के समर्थन में है। इन्हीं वजहों से इजराइल में नई सरकार बनते ही फिलिस्तीन के साथ विवाद बढ़ना तय हो गया था।

अमेरिकी कांग्रेस की समिति के चेयरमैन ने कहा है कि इजराइल पर हुए हमास के घातक हमले से तीन दिन पहले मिस्र ने सीमा पार से संभावित हमले की चेतावनी दी थी. हालांकि इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इन रिपोर्टों को "बिल्कुल ग़लत" बताया है.

इजरायल और हमास बीच छिड़े युद्ध का आज (10 अक्टूबर) चौथा दिन है. इन चार दिनों में करीब 1600 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार (7 अक्टूबर) को युद्ध शुरू हो गया. हमास के आंतकियों ने इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दाग दिए. जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई.