PM मोदी के गांव वडनगर के संग्रहालय को रेड डॉट का ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ अवॉर्ड, भारत का पहला सम्मानित संग्रहालय बना
गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड 2026' जीतकर इतिहास रच दिया है. 2,500 साल पुरानी मानव सभ्यता के प्रमाण समेटे यह संग्रहालय यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाला भारत का पहला म्यूजियम बन गया है.







