ऐसे करें हीरे की पहचान, लैब में बना है या है उपजा है प्रकृति की कोख में ?
हीरे पराबैंगनी प्रकाश के प्रति अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे सकते हैं. कुछ प्राकृतिक हीरों में नाइट्रोजन होता है जो प्रतिदीप्ति को प्रभावित करता है. इसी के साथ कुछ लैब में उगाए गए हीरे यूवी एक्स्पोजर के बाद अलग Fluorescence पैटर्न या फिर फास्फोरसेंस दिखाते हैं. इन अंतरों को समझने के लिए रत्न प्रयोगशाला या फिर प्रशिक्षित परीक्षक की जरूरत होती है.
National Herald case : नेशनल हेराल्ड फाइल दोबारा खुली, बड़े नेताओं पर फिर आया आरोपों का तूफान
नेशनल हेराल्ड मामले में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। यह FIR 3 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भेजी गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई।...
Sidhu Moosewala का नया गाना ‘Barota’ हुआ Release, Number 1 पर कर रहा Trend
पंजाबी संगीत जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम आज भी लाखों लोगों के दिलों में बसता है. 29 मई 2022 का दिन उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं था, जब एक दर्दनाक घटना ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली.
BSF के डर से आतंकियों की हालत खराब, 72 आतंकी लॉन्चपैड को बॉर्डर से किया दूर
विक्रम कुंवर ने बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक यानी कि IG, शशांक आनंद और डीआईजी कुलवंत राय शर्मा के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 2025 में बीएसएफ की उपलब्धियों को बताया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में बल की भूमिका की जानकारी दी, जो 22 अप्रैल को सीमा पार से जुड़े पहलगाम नरसंहार के लिए भारत की सैन्य प्रतिक्रिया थी. जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी
शादाब जकाती की नेटवर्थ? मजदूर से बने सोशल मीडिया स्टार, एक रील से कितनी कमाई?
शादाब जकाती अचानक सुर्खियों में कैसे आए...दरअसल शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची के जरिये से अश्लील रील बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उन्हें कोर्ट से तुरंत जमानत मिल गई, लेकिन इस मामले ने शादाब जकाती को एक बार फिर चर्चा में ला दिया. शादाब जकाती के बारे में लोग इंटरनेट पर सर्च करने लगे. गिरफ्तार होने के तुरंत बाद जमानत मिलने के चलते लोग शादाब की कमाई को लेकर तरह तरह की बातें करते दिखे.
UAE ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा किया बंद, India-UAE की तगड़ी दोस्ती का असर ?
संयुक्त अरब अमीरात UAE ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा जारी करना पूरी तरह रोक दिया है. अपराध और सुरक्षा चिंताओं के कारण UAE और सऊदी दोनों देशों ने पाकिस्तान पर सख्ती बढ़ा दी है. वहीं भारत और UAE के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं.
दिसंबर में 18 दिन नहीं खुलेगा बैंक, जानें- आपके शहर में कब-कब ब्रांच रहेंगे बंद
दिसंबर के महीने में बैंक ग्राहकों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से संबंधित कोई काम को निपटने की सोच रहे हैं तो आपको पहले से प्लानिंग करने की जरुरत है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी कि RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आपको यहां दिसंबर के महीने में हॉलिडे लिस्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है
शेयर बाज़ार में आज जबरदस्त उछाल! पर आपका पोर्टफोलियो रेड क्यों?
बाज़ार में जबरदस्त रैली के बावजूद आपका पोर्टफोलियो लाल क्यों है? जानिए वे छिपी हुई वजहें जो आपकी कमाई खा रही हैं—सेक्टर रोटेशन से लेकर ग्लोबल संकेतों तक। समझें कि आज का मार्केट हर निवेशक के लिए एक जैसा क्यों नहीं चलता और क्या करें ताकि अगली उछाल में आपका पोर्टफोलियो भी ग्रीन दिखाई दे।
Nepal Currency Controversy: नेपाल ने फिर भारत से लिया पंगा, 100 रुपये नोट से मचा बवाल
नेपाल ने नया 100 रुपये का नोट जारी किया, लेकिन इसके साथ एक पुराना विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, नोट पर छपे नक्शे में नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने भूभाग के रूप में दिखाया है।...
Imran Khan : तिहाड़ से भी सख्त,अडियाला जेल का काला इतिहास,जहां बंद हैं इमरान खान
इमरान खान, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री, इस समय अडियाला जेल में बंद हैं, जिसे अक्सर “तिहाड़ से भी सख्त” बताया जाता है। अडियाला जेल का इतिहास बेहद कड़ा और विवादास्पद रहा है, जहां राजनीतिक कैदी, अपराधी और अलग-अलग सुरक्षा खतरे वाले कैदी अलग-अलग वार्डों में रखे जाते हैं। जेल की कड़ी सुरक्षा, सख्त नियम और सीमित संपर्क सुविधाओं के कारण इसे पाकिस्तान की सबसे सख्त और कुख्यात जेलों में से एक माना जाता है।





