Bharat Express DD Free Dish

Bharat Express news channel

भारत में Maruti Suzuki Alto K10 एक बजट फ्रेंडली कार मानी जाती है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन यही कार पाकिस्तान में 20 से 30 लाख रुपये तक बिकती है। इस वीडियो में जानिए आखिर क्यों एक ही कार के दाम दोनों देशों में इतने अलग हैं। टैक्स, मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, इकोनॉमी और फीचर्स में फर्क इसकी बड़ी वजह हैं। भारत में जहां ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, वहीं पाकिस्तान में कम फीचर्स के बावजूद कीमत ज्यादा है। पूरी तुलना जानने के लिए वीडियो देखें।

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग अब चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है. इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. वहीं, तेहरान की ओर से इसको लेकर जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है. इसी बीच इस समय की बड़ी खबर आ रही है जहां ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसीने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक फाइटर जेट को मार गिराया. अह इस दावे में कितनी सच्चाई है आइए बताते हैं आपको इस वीडियो के जरिए विस्तार से।

नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। नवरात्रि के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का रंग नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के मारे जाने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ईरान ने Israel, सऊदी अरब, यूएई और कतर समेत कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। दुबई के फाइव स्टार होटल और एयरपोर्ट को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, जबकि इजरायल में लगातार सायरन बज रहे हैं और लाखों लोग बंकरों में शरण लिए हुए हैं. इसी बीच ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग Strait of Hormuz को बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल संकट का खतरा बढ़ गया है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने कोम स्थित मिसाइल साइट पर हमला करने का दावा किया है, जिससे क्षेत्र में पूर्ण युद्ध की आशंका गहरा गई है.

दिल्ली में आयोजित AI Summit के दौरान हुए कथित हंगामे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामे की जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग की।

महाशिवरात्रि 2026 कब है? कई लोगों में यह भ्रम है कि यह 15 फरवरी है या 16 फरवरी। इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे से 16 फरवरी 2026 तक निशीथ काल मुहूर्त में मनाई जाएगी। जानिए इस दिन का सही समय, शुभ मुहूर्त और कैसे करें भगवान शिव की पूजा ताकि आपकी श्रद्धा और मंगलकामनाएँ पूर्ण हों।

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में हुई NEET छात्रा की मौत को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ. इस दौरान छात्रा की मां ने पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए. भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए नीट छात्रा की मां फफक कर रोने लगी. क्या कुछ कहा है आईए सुनाते हैं.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में अमेरिकी सेब आयात को लेकर पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में किसान विरोध कर रहे हैं. वे अपनी खेती पर असर और फसलों के दाम गिरने से चिंतित हैं.

समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने संसद सत्र को लेकर बयान दिया है, उन्होंने कहा कि, "हम सब विपक्ष के लोग चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले और उस समय तो सदन चलना और महत्वपूर्ण हो जाता है जब अमेरिका से इतनी बड़ी डील हुई है, ये डील नहीं ढील दी गई है... भाजपा ये भी समझा रही है कि 18 और शून्य बराबर है, इन सबके जवाब विपक्ष मांग रहा है क्योंकि बहुत दिनों के बाद बड़े पैमाने पर 1991-92 के बाद बाज़ार खुला है... सरकार को आगे आकर बहुत सी बातों को न लेकर सीधे-सीधे विपक्ष के सवाल का जवाब देना चाहिए।