Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

bharat express news

राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा के रूट में परिवर्तन किया जा सकता है. कांग्रेस ने इस यात्रा को बदरपुर से आश्रम होते हुए इंडिया गेट, आइटीओ और दिल्ली गेट के जरिये लाल किला ले जाने की योजना बनाई है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सलाह दी है कि वह इसे आश्रम चौक से रिंग रोड होते हुए लाल किला लेकर जाए. पुलिस के अनुसार, उसकी सलाह पर कांग्रेस हाईकमान आज को निर्णय लेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ जिलों में धर्म स्थलों पर पुन: लाउडस्पीकर (Loudspeaker) लगाए जा रहे हैं, यह स्वीकार्य नहीं है.

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं , इसलिए चीन को मुद्दा बनाकर हाऊस में हंगामा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत सुरक्षित है और विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है. विपक्ष की भाषा उनकी हताशा का प्रमाण है.

बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने देश के माहौल को मुसलमानों के लिए असुरक्षित मानते हुए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को वहीं सेटल हो जाने की नसीहत दी है.

उदयपुर संसदीय सीट पर अब तक के सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने वाले सांसद अर्जुन लाल मीणा नई सरकार और अपने क्षेत्र में विकास को लेकर उत्साहित हैं.