भंवरी देवी: एक महिला की हिम्मत ने बदल दिया देश का कानून, आज भी याद किया जाता है उनका संघर्ष
राजस्थान के एक छोटे से गांव भातेरी की रहने वाली भंवरी देवी शायद कभी नहीं सोच पाई होंगी कि उनके साथ हुई एक घटना पूरे देश में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई का बड़ा मोड़ बन जाएगी. एक साधारण परिवार से आने वाली भंवरी देवी ने अपनी आवाज उस समय उठाई, जब समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और अन्याय को अक्सर चुपचाप सह लेने की सलाह दी जाती थी.







