गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी. हालांकि, गोली मिस हो जाने के कारण शिक्षक बाल-बाल बच गए. घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित पुलिस लाइन के पास की बताई जा रही है.







