Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP Constitution

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आज, मंगलवार को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। सुबह 11:30 बजे पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के नामांकन के कुल 37 सेट दाखिल किए गए थे। इनमें से 36 सेट देश के अलग-अलग संगठनात्मक राज्यों की ओर से प्रस्तुत किए गए, जबकि एक नामांकन सेट भाजपा की राष्ट्रीय परिषद और संसदीय दल की ओर से दाखिल किया गया।