BJP विधायक के बेटे ने थार से 5 को मारी टक्कर, अस्पताल में तड़प रहे घायल
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर तेज रफ्तार थार से 5 लोगों को कुचलने का आरोप है। हादसे में घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। आरोप है कि गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और सायरन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पीड़ितों का कहना है कि अब तक कोई मदद नहीं मिली। वहीं, पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है, जिससे मामला और गरमा गया है।





