Bharat Express DD Free Dish

breaking news today

क्या गौतम गंभीर की टीम इंडिया से छुट्टी होने वाली है। क्या बड़े बदलाव पर मंथन चल रहा है । जी हां आपने सही सुना...अब आप सोच रहे होंगे तो हम भी बिना देरी किए बता देते है आखिर क्या है ये मामला...

DSSSB की यह परीक्षा पहले मार्च 2026 में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होनी थी. उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए थे. लेकिन उम्र सीमा को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने परीक्षा पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला कर लिया है.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हालात एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच प्रस्तावित शांति बैठक से ठीक पहले रूस ने बड़ा हमला कर दिया है। इस हमले के बाद पूरी दुनिया की नजरें एक बार फिर यूक्रेन युद्ध पर टिक गई हैं।

नया साल 2026 कई बड़े बदलावों के साथ दस्तक देने वाला है। 8वें वेतन आयोग से लेकर इनकम टैक्स, ईपीएफओ, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया की तरह क्या भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया जा सकता है? इस सवाल ने देशभर में नई बहस छेड़ दी है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने हाल ही में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Facebook, Instagram और Snapchat जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके बाद भारत में भी इस तरह के कानून को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2025 में शेयर बाजार के बड़े इंडेक्स नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। सेंसेक्स करीब साढ़े 9 फीसदी और निफ्टी 11 फीसदी ऊपर है। लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई बाजार मजबूत है या फिर ये तेजी सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों की वजह से है? हकीकत ये है कि हर 10 में से 9 शेयर अपने एक साल के ऊंचे स्तर से बुरी तरह टूट चुके हैं। देखते हैं ये तेजी क्यों कही जा रही है खोखली — देखिए खास रिपोर्ट में

अगर आप भी नए मोबाईल फोन के शौकिन है तो आपके लिए नया फोन आया है...Honor Win और Honor Win RT, ये दोनों ही फोन 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए गए हैं. इन दोनों ही मॉडल्स में 16 जीबी तक रैम और स्टोरेज मिलती है, इसके अलावा ये दोनों ही स्मार्टफोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ उतारे गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों ही हैंडसेट्स को किस कीमत में उतारा गया है और इन मॉडल्स में आप लोगों को कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे.

बांग्लादेश में तारिक रहमान की एंट्री ने शेख हसीना की टेंशन बढ़ा दी है. वहीं इससे पहले मोहम्मद यूनुस और उनकी टीम से उलझ रही आवामी लीग के लिए इसे एक और बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि तारिक की पार्टी बीएनपी बांग्लादेश की सबसे बड़ी पार्टी है और आने वाले चुनाव में तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में तारिक की ढाका वापसी ऐसे वक्त में हुई है, जब चुनाव के बीच शेख हसीना और उनकी पार्टी को फिर से सियासी मैदान में उतरने की उम्मीद जगी थी.

भारतीय जनता पार्टी यानी की बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा निशाना साधा है. बीजेपी ने राहुल गांधी के उस बयान को लेकर घेरा है जो उन्होंने बर्लिन में भाषण के दौरान कहा है. बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने के आरोप लगाए हैं. आईए जानते हैं कि राहुल गांधी ने क्या कहा है अपने भाषण में.

Shehbaz Sharif जिस शख्स को आपने गिदड़ भभकी देते वीडियो में सुना उसका नाम है कामरान सईद उस्मानी. ये शख्स पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज का नेता है. उस्मानी ने कहा कि अगर भारत ने बांग्लादेश पर हमला किया तो पाकिस्तान पूरी ताकत से ढाका के साथ खड़ा होगा. कामरान सईद उस्मानी देश का रहने वाला है जहां आटा के लिए सैंकड़ो लोग रोजाना कतार में खड़े होते हैं.