अंधेरे में घुसपैठ की नापाक साजिश नाकाम! पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी ढेर
Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे थे. सीमा पर निगरानी कर रहे जवानों ने उन्हें देख लिया और रुकने की चेतावनी दी. चेतावनी के बावजूद वे भारतीय सीमा की तरफ आगे बढ़ते रहे. इसके बाद BSF जवानों ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इस फायरिंग में दो घुसपैठिए मौके पर ही मारे गए.





