Building Collapse: भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, इमारत के मलबे में दबे सैकड़ों लोग
दिल्ली की राजधानी के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. शक्ति विहार कॉलोनी में स्थित एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.





