135 साल पुरानी लाइब्रेरी की 8.5 लाख किताबों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, CJI सूर्यकांत के पास भेजा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुराने केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय की करीब 8.5 लाख किताबों को शिफ्ट करने का मामला उचित बेंच के गठन हेतु सीजेआई सूर्यकांत के पास भेज दिया है. कार्टन में रखी किताबों की तस्वीरों पर चिंता जताते हुए कोर्ट ने इनके संरक्षण पर जोर दिया.







