खून की जांच से 5 साल पहले चल सकेगा फेफड़ों के कैंसर का पता, वैज्ञानिकों की बड़ी खोज
Lung cancer early detection blood test: वैज्ञानिकों ने 14 विशेष प्रोटीनों वाले एक ब्लड सिग्नेचर की पहचान की है, जो लंग कैंसर का खतरा 5 साल पहले बता सकता है. 48 हजार से अधिक रक्त नमूनों पर हुए शोध को कैंसर की शुरुआती पहचान में बड़ी सफलता माना जा रहा है.





