एनीमिया के इलाज में एलोपैथी के बराबर असरदार साबित हुआ आयुर्वेद, ICMR की पहली क्लिनिकल ट्रायल मीट में ‘फर्स्ट-इन-ह्यूमन’ रिपोर्ट लॉन्च
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पहली एनुअल क्लिनिकल ट्रायल मीट 2026 का सफल आयोजन किया. इस दौरान 4,000 महिलाओं पर किए गए फेज़ III ट्रायल के नतीजे पेश किए गए, जिसमें आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन (पुनर्नवादि मंडूरा और द्राक्षावलेह) एनीमिया के इलाज में स्टैंडर्ड आयरन-फोलिक एसिड थेरेपी के बराबर प्रभावी पाए गए.





