1-9 फरवरी तक भारत साहित्य महोत्सव के तीसरा सीजन को होगा आयोजन, Bharat Express के CMD उपेंद्र राय करेंगे शिरकत
भारत के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजनों में से एक भारत साहित्य महोत्सव (BLF) 2025, 1 से 9 फरवरी, 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में अपना तीसरा सीजन आयोजित करेगा. शब्दों और विचारों की शक्ति का उत्सव मनाने के लिए प्रसिद्ध, इस वर्ष का उत्सव विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ताओं और विचारकों से सजा होगा.







