Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Congress Internal Politics

कांग्रेस भले ही इन दिनों देशभर में सियासी तौर पर मुश्किल दौर से गुजर रही हो, लेकिन पार्टी नेतृत्व को “सलाह” देने वाले नेता अब भी रास नहीं आ रहे हैं. ओडिशा की राजनीति से सामने आए ताज़ा घटनाक्रम में कांग्रेस ने कटक से पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. वजह बना सोनिया गांधी को लिखा गया वह पत्र, जिसमें मोकिम ने न सिर्फ पार्टी के कामकाज पर सवाल उठाए बल्कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र और नेतृत्व क्षमता पर भी टिप्पणी कर दी.