संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने नागरिकों को लिखी चिट्ठी, नागरिक से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का लिया वादा
बुधवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी में उन्होंने 1949 में संविधान को ऐतिहासिक रूप से अपनाने को याद किया और देश की तरक्की में इसकी अहम भूमिका को बताया.





