प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के सुरक्षित ठिकानों और उसके ढांचे को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में लगातार काम करने का आह्वान किया.







