Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

cricket world records 2026

मैदान कोई भी हो और विरोधी कोई भी... जब नीली जर्सी दहाड़ती है, तो पूरी दुनिया बस खामोश होकर तमाशा देखती है! टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैदान पर भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी ऐसी धाक जमा दी है कि दुनिया देखती रह गई है... नामीबिया के खिलाफ हुए हालिया मुकाबले में टीम इंडिया ने जो निडर खेल दिखाया, उसे क्रिकेट के गलियारों में सालों तक याद रखा जाएगा... भारत ने नामीबिया को 93 रनों के एक विशाल और सम्मानजनक अंतर से करारी शिकस्त दी... यह सिर्फ दो अंकों के लिए मिली एक साधारण जीत नहीं थी, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में भारत की बादशाहत का एक गरजता हुआ ऐलान था कि हम यहाँ सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि राज करने आए हैं...पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारतीय सूरमाओं ने बोर्ड पर 209 रनों का एक अभेद्य पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया...