दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक अदालतों में अभियोजकों की तदर्थ नियुक्तियों के लिए दिल्ली सरकार को ठोस कदम उठाने का दिए आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि अभियोजन निदेशालय में रिक्त पदों को भरने के लिए चार सप्ताह में तदर्थ नियुक्तियों की व्यवस्था की जाए. कोर्ट ने स्पष्ट रोडमैप और नई नियुक्तियों की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने को कहा.







