कर्ज भुगतान से बचने के लिए किरायेदार के माध्यम से दीवानी मुकदमा नहीं करा सकता कर्जदार- हाई कोर्ट
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि सरफेसी अधिनियम की धारा 14 के तहत आदेश पारित होने के बाद उधारकर्ता अपनी ज़िम्मेदारी से बचने के लिए किरायेदार के माध्यम से दीवानी मुकदमा दायर नहीं कर सकता.





