रक्षा मंत्रालय में बड़ा सुधार: राजनाथ सिंह ने नया ‘डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल’ को दी मंजूरी, सैन्य बलों के लिए खरीद में आएगी तेजी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रक्षा मंत्रालय की राजस्व खरीद प्रक्रिया को सरल, सक्षम और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में यह बड़ा सुधारात्मक कदम उठाया. उन्होंने इसके लिए नए ‘डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025’ को मंजूरी दी.





