‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश दिया जाता है. इस बार स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रावण के साथ गंदगी के प्रतीक 30 फीट लंबे कॉकरोच का दहन किया जाएगा.







