दिल्ली सरकार ने 10-15 साल पुरानी गाड़ियों पर बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध पर पुनर्विचार की मांग की है. सरकार ने तर्क दिया है कि मौजूदा नियम मध्यम वर्ग पर बोझ डालते हैं और वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है.





