दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला, खाली सरकारी भवन बनेंगे छात्रों के लिए सुरक्षित हॉस्टल!
सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने छात्रों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त आवास सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. उपराज्यपाल ने शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में 18 सदस्यीय हाई-पावर कमेटी के गठन को मंजूरी दे दी है.





