सोनिया विहार से जगतपुर तक ‘नमो यमुना क्रूज’ शुरू, जानिए टिकट का किराया, समय और रूट की पूरी डिटेल
दिल्ली में सोनिया विहार से जगतपुर के बीच 'नमो यमुना क्रूज' सेवा शुरू की गई है. करीब 12 किलोमीटर का सफर 35-40 मिनट में पूरा होगा. इस क्रूज में एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे. प्रति व्यक्ति टिकट का किराया 500 रुपये निर्धारित किया गया है.







