Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

delhi yamuna pollution

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना के पानी पर सफेद झाग की मोटी परत दिखाई दी है, जिससे प्रदूषण को लेकर सवाल उठ रहे हैं. छठ पर यमुना घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. नदी की मौजूदा स्थिति ने सफाई के सरकारी दावों पर सवाल खड़े किए हैं.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सवाल उठाया कि जब छठ पूजा पास आती है, तो कालिंदी कुंज के पास ही झाग क्यों होता है. जहां पर उत्तर प्रदेश से आकर पानी गिर रहा है. आईटीओ के पास झाग क्यों नहीं होता है.