दीया मिर्जा के वीडियो पर राजनीति करना पड़ा भारी! बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC को लगाई फटकार, दोबारा अपलोड करने का आदेश
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने वाला अभिनेत्री दीया मिर्जा का वीडियो BMC ने राजनीतिक आपत्तियों के बाद सोशल मीडिया से हटा दिया था. अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC के इस कदम पर नाराजगी जताते हुए वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर अपलोड करने का निर्देश दिया है.







