Iran-Israel War: ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के 7 छात्र, परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
Iran-Israel War: जम्मू-कश्मीर के 7 बच्चे ईरान मे फंसे हुए हैं. जिसे लेकर डोडा जिले के जिलाधिकारी हरविंदर सिंह ने कहा कि डोडा जिले के सात बच्चे अभी ईरान में फंसे हुए हैं. सभी बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान गए थे. हम उनके परिवार के साथ संपर्क में बने हुए हैं.







