पहाड़ों पर लौटी सर्दी! लद्दाख के द्रास-जोजिला में सीजन की पहली बर्फबारी, रोहतांग पास में 5 इंच तक बर्फ जमी
Ladakh Snowfall: लद्दाख के द्रास और जोजिला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. हिमाचल के रोहतांग पास में 4 से 5 इंच तक बर्फ जम गई है. इसके बाद मनाली पुलिस ने रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी है.





