Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Election Analysis

हालिया चुनावी नतीजों ने विपक्ष के लिए 'आत्मचिंतन' के द्वार खोल दिए हैं. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विवाद से लेकर तमिलनाडु में नए राजनीतिक विकल्पों के उदय तक, यह विश्लेषण बताता है कि केवल बीजेपी-विरोध से काम नहीं चलेगा.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में अब मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक ओर बीजेपी मुस्लिम वोटबैंक और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठा रही है, वहीं दूसरी ओर हिंदी भाषी मतदाताओं पर भी उसकी खास नजर है। करीब 60 लाख हिंदी भाषी वोटर कई सीटों पर हार-जीत तय कर सकते हैं। बीजेपी ने बिहार के नेताओं को मैदान में उतारा है, तो ममता बनर्जी ‘बंगाली बनाम बाहरी’ का मुद्दा उठाकर संतुलन साधने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में इस चुनाव में हिंदी वोटबैंक सबसे बड़ा गेमचेंजर बन सकता है।

पश्चिम बंगाल की बनगांव लोकसभा सीट विधानसभा चुनाव में फिर सुर्खियों में है. उत्तर 24 परगना और नादिया जिले में फैला यह क्षेत्र, मतुआ समुदाय के मजबूत प्रभाव और अनुसूचित जाति आरक्षण की वजह से राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है.

आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया. कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने पार्टी के भीतर मजबूत स्थिति बनाई है और अब विपक्ष की भूमिका निभाएंगी.