Bharat Express DD Free Dish

election concerns

चुनाव आयोग ने 4 नवंबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी (SIR) की शुरुआत वोटर लिस्ट छांटने के लिए की थी. लेकिन कौन जानता था कि ये प्रक्रिया इसमें लगे BLO की मौत की वजह बनेगा. राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल में कुछ BLO खुदकुशी कर रहे हैं, तो किसी की हार्ट अटैक से मौत हो जा रही है. BLO की मौतों का मामला इतना बढ़ गया है कि इसने सियासी संग्राम का रूप ले लिया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मौतों का जिम्मेदार ठहराया. इसको लेकर हम समझते हैं कि SIR की वजह से BLO की मौतों का मामला क्या है, और इस पर सियासी जंग कैसे छिड़ी है और इसका अंजाम क्या होगा.