PM E-Drive योजना में मोदी सरकार ने दोपहिया Electric Vehicle के उपयोग को बढ़ाने के लिए आवंटित किए 1,772 करोड़ रुपए
केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने लोकसभा में जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 1,772 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है, जिससे देश में 24.79 लाख दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी मिलेगी.





