Bharat Express DD Free Dish

Employment scheme India

₹5 में भरपेट भोजन देने वाली अटल कैंटीन योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जाती है। लेकिन क्या हर इलाके में इसकी स्थिति एक जैसी है? हमारी टीम ने लाजपत नगर, गीता कॉलोनी और लक्ष्मी नगर में जाकर इस योजना की जमीनी हकीकत जानी। जहां लाजपत नगर में लोगों ने कुछ शिकायतें कीं, वहीं गीता कॉलोनी और लक्ष्मी नगर में लोग संतुष्ट नजर आए।

दिल्ली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने MGNREGA का नाम बदले जाने को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की “नाम बदलने की संस्कृति” कोई नई नहीं है और डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश वाला इंजन अब दिल्ली के इंजन को सिखा रहा है।