राजस्थान के सरकारी अस्पताल में फिर बड़ी लापरवाही, डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला को चढ़ाई एक्सपायरी ड्रिप
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और चिकित्सा लापरवाही के मामलों के बाद अब डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है.





