Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Export Growth

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग जगत से कहा कि वह केवल मामूली निर्यात वृद्धि का जश्न मनाने की मानसिकता से बाहर निकले. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारत को वैश्विक व्यापार में बड़ी ताकत बनना है, तो सिर्फ छोटी-छोटी बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं होगी.

भारत का निर्यात अप्रैल में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 80.8 अरब डॉलर हो गया है, इसमें गुड्स की हिस्सेदारी 43.56 अरब डॉलर और सर्विसेज की हिस्सेदारी 37.2 अरब डॉलर रही है.

भारत का मोबाइल आयात अब लगभग जीरो हो गया है. 2024-25 में 0.02% रह गया, जो 2014-15 में 75% था. उत्पादन 28 गुना बढ़ा, निर्यात 127 गुना हुआ. PLI योजना से आत्मनिर्भरता की मिसाल देखने को मिली.

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 2014-15 में 31 अरब डॉलर से बढ़कर अब 133 अरब डॉलर हो गया है. मोबाइल निर्यात में 55% और गैर-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स में 36% की वृद्धि दर्ज हुई है.