फर्जी शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, दोषी की संपत्ति जब्त करने और नागरिकता रद्द करने की उठी मांग
अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ झूठी शिकायतें, झूठे बयान, झूठी साक्ष्य और मनगढ़ंत आरोप संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन, स्वतंत्रता और गरिमा के अधिकार के लिए गंभीर खतरा हैं.





